एक अनजान सड़क पर कुछ लोग चिल्ला रहे है।
दुनिया को कोसते अपने आप पर इतरा रहे है।
कहते दुनिया में लोग कैसे आ रहे है ,
खुद पर ध्यान दे,दुनिया को भुला रहे है।
क्या है , अच्छा क्या बुरा न जान रहे है।
बस अपने में मस्त गुनगुना रहे है।
हर दूसरे दिन हड़कम्प मचा रहे है।
अपने आप को गर्त में डाले जा रहे है।
यह सब सुन उस सड़क के कान फटते जा रहे है।
उसने सोचा , न जाने क्यों ये बड़बड़ा रहे है।
जानते नहीं ये क्या बोले जा रहे है।
स्वयं की कहानी को अन्य माध्यम से बता रहे है।
एक अनजान सड़क पर लोग चिल्ला रहे है।